ब्यूरो राजस्थान
राहुल अध्यक्ष, खत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं शकील मंत्री निर्वाचित।
रेवदर (23 फरवरी 2025): राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) उपशाखा कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के सानिध्य में चुनाव पर्यवेक्षक इनामुल हक कुरैशी एवं चुनाव अधिकारी रमेश रांगी की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुए जिसमें राहुल कुमार दूसरी बार अध्यक्ष एवं शकील अली मंत्री निर्वाचित हुए । चुनाव पश्चात् नई कार्यकारिणी को प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी रमेश रांगी व चुनाव पर्यवेक्षक इनामुल हक कुरैशी ने शपथ ग्रहण करवाई।
निर्वाचन अधिकारी रमेश रांगी ने बताया कि नवगठित उपशाखा कार्यकारिणी में उपशाखा अध्यक्ष राहुल कुमार, मंत्री शकील अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र खत्री, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष अशरफ खान, संयुक्त मंत्री मगनलाल दायमा, संगठन मंत्री भाणाराम कोली, महिला मंत्री दर्शन भाटी, प्राथमिक विद्यालय प्रतिनिधि नेपाल सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतिनिधि नरपत सिंह, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि ओमजीलाल शर्मा, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि नारायण लाल, व्याख्याता प्रतिनिधि अजीत सिंह एवं जिला महासमिति सदस्य में हुकुमचंद बैरवा, हरीश कुमार, मनीष कुमार, शेषाराम निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) ने सदैव शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता दी हैं। शिक्षक सम्मान व हितों की रक्षा एवं सुरक्षा में संगठन सदैव आगे रहेगा । चुनाव पर्यवेक्षक इनामुल हक कुरैशी ने कहा कि संगठन ईमानदारी से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के बारे में कार्य करता रहेगा। निर्वाचन अधिकारी रमेश रांगी ने कहा की सभी शिक्षक एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं और शिक्षकों की समस्याओं के हित में कार्य करते रहें। पूर्व उपशाखा अध्यक्ष विनोद नैनावत ने रेवदर की उपशाखा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
गुरुदीन वर्मा के अनुसार इस अवसर पर इकबाल खान, शौकत अली रंगरेज, पुष्पेंद्र खंडेलवाल, हरि सिंह गुर्जर, महेंद्र कुमार, मुकेश कुमार मेघवाल, हेमाराम बावरी, भगवानदास मीणा, सुनील सोमरा, संजय कुमार, छोगाराम, रमेश मेघवाल जयप्रकाश सांखला, धर्म सिंह, तेजाराम नंदलाल आदि उपस्थित थे।







