ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः क्षेत्र के बनघुसरा के बनकसिया में 9 कुंडीय गायत्री। महायज्ञ के उपलक्ष्य में कलश शोभायात्रा निकाली गयी। महिलाओं व किशोरियों का समूह पथरी तालाब से कलश भर कर कार्यक्रम स्थल पहुँची जहां आचार्य गणों ने विधिविधान से कलश स्थापित कराया। यज्ञ आयोजक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि यज्ञ का कार्यक्रम 23 से 27 फरवरी तक होगा। इस दौरान प्रज्ञा पुराण व रामकथा का भी आयोजन होगा। जिसमें प्रमुख रूप से स्वामी नाथ सिंह,अजय सिंह, पंडित उमा शंकर तिवारी, मदन शर्मा, श्री राम, बब्लू सिंह, आदि रहे।







