लकड़ी तस्करों के साथ वन विभाग के साथ मुठभेड़,एक तस्कर को लगी गोली,तीन गिरफ्तार

Spread the love

लकड़ी तस्करों के साथ वन विभाग के साथ मुठभेड़,एक तस्कर को लगी गोली,तीन गिरफ्तार

          हल्द्वानी। रविवार सुबह तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
वन क्षेत्राधिकारी टांडा रेंज रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना रविवार तड़के  वन विभाग को सूचना मिली कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी काटकर एक वाहन से जाया जा रहा है। जिसके बाद वन विभाग के एसओजी और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वन तस्करों ने टीम पर फायरिंग कर दी।
जहां जवाबी फायरिंग में वन विभाग का कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर (उधमसिंह नगर) को गोली लग गयी। जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर गया है। मौके पर इसके अलावा मौके पर दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से पिकअप वाहन में भारी मात्रा में बेशकीमती सागौन की लकड़ी और एक बाइक बरामद की है। साथ ही मौके पर आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा भी मिला है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी वनकर्मी की गोली मार हत्या कर चुका है।  रेंज अधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया फायरिंग में घायल लखविंदर सिंह लक्कू एक कुख्यात लकड़ी तस्कर है। साल 2019 में लखविंदर सिंह ने वनकर्मी की गोली मार हत्या कर दी थी। इस मामले में वो जेल भी गया था। जो हाल ही में जेल से छूट कर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि जवाबी फायरिंग के दौरान वन विभाग की कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

  • Related Posts

    6 पिस्टल 30 बोर विदेशी समेत मैगजीन 1 मोबाइल ओप्पो किया गया बरामद 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार              (नया अध्याय, देहरादून)   https://www.transfernow.net/dl/20260508gZ5w2cl4       काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर को मिली बड़ी कामयाबी    6…

    लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का किया प्रर्दाफास

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार                     (नया अध्याय, देहरादून)     लोगों से मोबाइल फोन छीनने वाले गिरोह का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    • By User
    • May 10, 2026
    • 4 views
    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    ममत्व की छांव

    • By User
    • May 10, 2026
    • 6 views
    ममत्व की छांव

    कहलाती है माँ.

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    कहलाती है माँ.

    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 19 views
    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता

    • By User
    • May 10, 2026
    • 7 views
    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता