संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
गजल : जिन्दगी से अब कोई शिकायत नहीं…!
जिन्दगी से अब कोई शिकायत तो नहीं,
वेतन भले कम मिले ‘निहायत‘ तो नहीं।
ये माना इस जिन्दगी में वो रफ्तार नहीं,
चलने दो इसे इसमें तुम गिरफ्तार नहीं।
ना सोचा करों इसके बारे में बेकार नहीं,
बेफिक्र हो जियों इसे भले स्वीकार नहीं।
जिन्दगी से अब कोई शिकायत तो नहीं,
वेतन भले कम मिले ‘निहायत‘ तो नहीं।
एक सड़क है ये इस पर चलते जाना है,
मंजिल कहाँ हमें उसका पता लगाना है।
इस राह में तुम्हारी यह बेदर्द जमाना है,
कुछ हासिल भले न हो कदम मिलाना है।
जिन्दगी से अब कोई शिकायत तो नहीं,
वेतन भले कम मिले ‘निहायत‘ तो नहीं।
अब चलो स्वयं को ‘संतोषी‘ ही मानकर,
यूँ ही गुजारना हैं जिंदगी स्वाभिमान पर।
आस-पास भले क्यों न हो कांटो भरें रास्ते,
बिन ‘पदसेविका‘ पहने चलों अपने वास्ते।








