झाड़ियों में मिला युवती का शव,हत्या की आशंका

Spread the love

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में युवती की शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गयी है।

लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने बताया कि सोमावर सुबह नीलकंठ पैदल मार्ग पर धांधला पानी से पुलिया खेत के लिए जाने वाले रास्ते पर युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस के अनुसार शव झाड़ियां में पड़ा हुआ था। युवती का गले में फंदा मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी गला घोट कर हत्या की गई थी। हालांकि अभीतक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वैसे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पौड़ी एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर एक दुपट्टा मिला है और गले पर निशान मिले हैं। इस आधार पर तो यहीं कहा जा सकता है कि युवती की गला घोटकर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि