एस जयशंकर के सामने शख्स ने तिरंगे का किया अपमान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति जयशंकर की गाड़ी के आगे आकर तिरंगा झंडा फाड़ने लगा। व्यक्ति की इस हरकत को देखने के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और गाड़ी से दूर ले गए। वहीं, एक तरफ कुछ खालिस्तान समर्थक अपने हाथों में खालिस्तान का झंडा लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
POK मिलते ही कश्मीर मसला हल हो जाएगा: जयशंकर
विदेश मंत्री ने आगे कहा, “कश्मीर में हमने इसके अधिकांश मुद्दों को हल करने में अच्छा काम किया है। मुझे लगता है कि अनुच्छेद 370 को हटाना एक कदम था। फिर, कश्मीर में विकास, आर्थिक गतिविधि और सामाजिक न्याय को बहाल करना दूसरा कदम था। चुनाव कराना, जिसमें बहुत अधिक मतदान हुआ, तीसरा कदम था।
मुझे लगता है कि हम जिस हिस्से का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के उस हिस्से की वापसी है, जो अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है। जब यह हो जाएगा, तो मैं आपको आश्वासन देता हूं कि कश्मीर का मसला हल हो जाएगा।







