गंगानदी पर बनेगा फोरलेन का नयापुल, सेतु निगम की टीम ने किया निरीक्षण

Spread the love
  • शुक्लागंज। गंगानदी पर पुराने पुल के समानांतर लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक फोरलेन का नयापुल बनेगा। जिसके लिए बुधवार दोपहर को राज्य सेतु निगम की टीम ने नगर पालिका गंगाघाट की टीम के साथ निरीक्षण किया। पुल का आखिरी पिलर सीताराम कालोनी के पास स्थित शौचालय के पास बनाया जाएगा। फोरलेन पुल पुराने गंगापुल व रेलवे पुल के ऊपर से होकर शुक्लागंज तक बनेगा।नए गंगापुल को बनाए जाने से पहले उसके एस्टीमेट तैयार करने के लिए राज्य सेतु निगम के एई अनुराग सिंह ने अपने सहयोगी राकेश पांडेय के साथ मिश्रा कालोनी पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। वह अपने साथ नए पुल का नक्शा भी लाए थे। नक्शे को देख कर उन्होंने उसका एस्टीमेट तैयार करने की कवायद प्रारंभ कर दी।

फोरलेन होगा नया पुल

चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप ने बताया कि प्रस्तावित नक्शे के हिसाब से पुल का निर्माण कराया जाना है। नया पुल फोरलेन का होगा। यह पुल पुराने गंगापुल व रेलवे पुल के ऊपर से होकर शुक्लागंज में निकलेगा। उन्होंने बताया कि एस्टीमेट तैयार करने के लिए राज्य सेतु निगम की टीम पहुंची थी। टीम एस्टीमेट तैयार कर उसे शासन को भेजेगी।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका गंगाघाट चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप पांडेय व नगर पालिका गंगाघाट के ईओ मुकेश कुमार मिश्रा व जेई घनश्याम मौर्या समेत अन्य पालिका कर्मचारी भी मौजूद रहे। काफी समय से नए पुल निर्माण की आस जगने से नगर के लोगों में खुशी व्याप्त है।

धीमी गति से चल रहा पोनी रोड चौड़ीकरण का काम, लोगों में निराशा

वहीं शुक्लागंज में पोनी रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम बीते दिनों शुरू तो हो गया है, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है। गंगाघाट कोतवाली के पास पोनी तिराहे से पोनी गांव तक लगभग साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क का काम फरवरी में शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक हाईवे के छोर पर ही काम चल रहा है।

लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के लिए 11 करोड़ 68 लाख 12 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है और अप्रैल तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, जिस गति से काम चल रहा है, उसे देखकर नहीं लगता कि यह समय सीमा पर पूरा हो पाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि काम की धीमी गति के कारण उन्हें अभी भी बदहाल सड़क से ही गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views