ब्यूरो वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
वजीरगंजः होली व रमजान को शांति और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय व एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह ने क्षेत्रीय गणमान्य लोगों व जनप्रतिनिधियों संग बैठक की। उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रमजान व होली के त्योहारों पर सामाजिक समरसता की स्थापना को लेकर सभी अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। होली व रमजान पर किसी तरह की हुड़दंह न हो। रमजान भी स्थापित परम्पराओं के अनुसार मनाएं। किसी भी प्रकार की नयी परिपाटी शुरू करना पूर्ण रूप से वर्जित है। सभी एक दूसरे का सम्मान करते हुये आपसी सौहार्द व भाई चारे को मजबूत करें। उन्होंने उपस्थित लोगों से हुड़दंगियों को चिन्हित करने में पुलिस का सहयोग करने आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए समस्याओं के बारे में पूछा। सभी हल्का उपनिरीक्षकों व बीट आरक्षियों को क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह सभी से सहयोग की अपील की इस मौके पर, प्रधान सत्यदेव मिश्रा कौशल तिवारी, हरीश तिवारी, जगदम्बा सिंह, अवधेश गोस्वामी, एहसान अहमद, मोहम्मद इलियास, एस एस आई विस्वास कुमार चतुर्वेदी, रामधारी दिनकर, दुर्गेश कुमार, बृजेश कुमार चतुर्वेदी पंकज यादव आदि मौजूद रहे।







