ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः सीएचसी पर बुधवार को टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत 50टीवी मरीजों को अधीक्षक समेत स्वास्थ कर्मियों ने गोद लिया। मरीजों के स्वस्थ होने तक उनकी दवा व पोषण युक्त खानपान की जिम्मेदारी अस्पताल कर्मी उठाएंगे। अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ल ने बताया कि अब तक 210 टीवी के मरीजों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से चल रहा । सभी टीवी मरीजों को शिक्षा, बिकास विभाग के कर्मियों के साथ प्रधानों ने गोद लिया हुआ है। संबंधित द्वारा टीवी मरीजों को सोयाबीन, भुना चना, मूंगफली, दलिया, गुड़ आदि पोषक आहार उपलब्ध कराया जा रहा। बुधवार को 50 मरीजों का स्क्रीनिंग कर उनका एक्सरे करते हुए बलगम की जांच कर उपचार व पोषण हेतु जागरूक किया गया।टीवी मुक्त अभियान कार्यक्रम 24मार्च तक प्रस्तावित है। इस दौरान टीवी के मरीजों का चिन्हीकरण कर उचित उपचार तथा उच्च जोखिम जनसंख्या क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा।कार्यक्रम के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ सतेंद्र सिंह, एसटीएस सुनील सिंह, दिलीप तिवारी,राम अभिलाख शुक्ल, एआरओ अमित सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।







