बेसिक शिक्षकों के 3600 पदों पर होगी भर्ती : धन सिंह

Spread the love

निर्वाचन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए दी अनुमति
विभागीय अधिकारियों को निर्देश, जनपदवार जारी करें विज्ञप्ति
देहरादून। सूबे में प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक (बेसिक) के लगभग 3600 रिक्त  पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को जनपदवार विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्राथमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में प्राथमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के बीच निर्वाचन आयोग से बेसिक शिक्षकों के लम्बे समय से रिक्त  चल रहे पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी थी जिस पर आयोग ने स्वीकृत दी है।

विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षकों के लगभग 3600 पद रिक्त  हैं। इन पर जनपदवार शीघ्र भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त  पदोंके सापेक्ष शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

रावत ने बताया कि राज्य में बेसिक शिक्षकों की भर्ती उत्तराखंड राजकीय प्रारम्भिक शिक्षा (अध्यापक) (संशोधन) सेवा नियमावली-2024 में निर्धारित प्राविधानों के अनुरूप की जाएगी। नये प्राविधानों के तहत डीएलएड व डीएड योग्यताधारी अभ्यर्थी ही बेसिक शिक्षक पद के लिये अर्ह होंगे।

पुराने अभ्यर्थियों को मिलेगी दोबारा आवेदन से छूट
विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2020 एवं 2021 में सहायक अध्यापक प्राथमिक के अवशेष रिक्त  पदों को नई भर्ती में शामिल किया गया है। ऐसे में जिन डीएलएड व डीएड योग्यताधारी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं मिली। ऐसे अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यर्थियों को पूर्व में किये आवेदन के आधार पर नई भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।