स्थानीय जन भागीदारिता तथा सभी विभागों के सयुंक्त प्रयास से नियंत्रित होगी वनाग्नि।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

स्थानीय जन भागीदारिता तथा सभी विभागों के सयुंक्त प्रयास से नियंत्रित होगी वनाग्नि।

 

                    ऊखीमठः रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के तत्वाधान में वनाग्नि नियंत्रण हेतु रेखीय विभागों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों, वन पंचायतों के साथ जन सहभागिता बढ़ाने हेतु कैबिनेट मंत्री तथा रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री जिला रुद्रप्रयाग श्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। माननीय कैबिनेट मंत्री ने बताया की रुद्रप्रयाग वनाग्नि दृष्टिकोण से अति सवेंदनशील जिला हैं। प्रभारी मत्री ने अवगत कराया की सरकार वनाग्नि को लेकर गंभीर हैं तथा वनाग्नि को जन सहभागिता, सभी विभागों के आपसी सामंजस्य से नियत्रित किया जा सकता हैं। उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा बताया गया कि वनाग्नि एक आपदा है तथा इसको नियंत्रित करने में सभी के सहयोग की आवश्यकता हैं। इसी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यावरण विद जगत सिंह चौधरी “जंगली”, देव राघवेंद्र बद्री ने भी वनाग्नि तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार साँझा किये।

उक्त कार्यक्रम में हे.न.बहुगुणा विश्वविध्यालय के छात्रों तथा “नारी शक्ति जन जागरूकता दल” बूढना द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वनाग्नि के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। विगत वर्ष वनाग्नि काल में वन विभाग के सहयोग करने वाले महिला मंगल दलों, वन पंचायतों तथा स्वयं सेवी संस्थानों को माननीय मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप वन संरक्षक रुद्रप्रयाग वन प्रभाग कल्याणी द्वारा स्थानीय महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों, वन पंचायतों तथा आम जन मानस से वनाग्नि नियंत्रण हेतु सहयोग की अपील की गयी।

उक्त कार्यक्रम में उपप्रभागीय वनाधिकारी जखोली डॉ दिवाकर पन्त, उपप्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग देवेंद्र सिंह पुंडीर, रेंज अधिकारी रुद्रप्रयाग संजय, रेंज अधिकारी अगस्तमुनी हरी शंकर रावत, रेंज अधिकारी उत्तरी जखोली सुरेन्द्र नेगी सहित राजस्व, पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास आदि के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    शून्य-हस्तक्षेप का भ्रम और सक्रिय पारिस्थितिक प्रबंधन की आवश्यकता।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी                                                   …

    गैंडा: अस्तित्व की लड़ाई लड़ता विशाल प्राणी          

    Spread the love

    Spread the love  प्रमोद दीक्षित मलय                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     गैंडा: अस्तित्व की लड़ाई लड़ता विशाल प्राणी      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि