श्री ‘सूर्यदीप’, बागपत, उत्तरप्रदेश।
काव्य: जीवन तो, हमारी यात्रा है!
हे मानव!
सिर्फ़ खुशियाँ बिखेरो,
क्योंकि यह अनमोल जीवन तो,
एक हमारी यात्रा है।
न कि कोई गंतव्य।
हे मानव!
यहाँ जीने का अधिकार दो और जीने दो।
सर्वदा हृदय को दुखाने से बचना होगा।
बस! सद्भाव के पुष्प यहाँ सर्वदा खिलते रहें।
मेरे अतिउदार कवि-हृदय की यही अभिलाषा।
आधुनिक भारत के समाज की तमाम कुरीतियों के विरोध में अहम भूमिका निभाने वाले जाने-माने प्रतिष्ठित समाज-सुधारक हैं। हिन्दुस्तान की नारी शक्ति की बुलंद आवाज, सामाजिक एकता तथा समानता के प्रतीक, अतीव उदार हृदय के स्वामी –
– युगपुरुष कविवर श्री ‘सूर्यदीप’
भारतीय संस्कृति के अनुरूप एक दार्शनिक,
हिन्दी भाषा के महनीय कवि -साहित्यकार,
संवेदनशील समाज–सुधारक, सामाजिक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक प्रखर चिन्तक, सम्पादक, बागपत, उत्तरप्रदेश।








