संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
ग्रामीण क्षेत्र में खूब चढ़ा होली का रंग,
गमी वाले घर गैर निकाल कर डाला रंग।
कानड़ : होली का पर्व एक ऐसा पर्व है जहां आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता है शहर से लेकर गांव तक इस पर्व को खुशी और प्रेम स्नेह के साथ मनाते हैं वही कल सुबह होली का माता का दहन शुभ मुहूर्त में किया गया उसके पश्चात महिला और द्वारा होली का को ठंडा किया गया और नगर में जहां गमी हो जाती है वहां गैर के माध्यम से गमी वाले घर रंग डाला जाता है गैर अनेक समाज द्वारा ढोल और भजनों के साथ निकाली जाती है भजन गाते हुए गैर आगे बढ़ती है।
वहीं नगर के आसपास से ग्रामीण क्षेत्रों में भी गमी हो जाने पर गैर के माध्यम से रंग डाला गया और उनके परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामनाएं की गई।
ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा चढ़ा होली का रंग : ग्राम शिवगढ़ में श्री राम मंदिर में भजन कीर्तन के साथ होली का रंग एक दूसरे के ऊपर लगाए और बच्चों से लेकर तो बड़े युवाएं ने एक दूसरे के ऊपर रंग गुलाल लगाकर होली खेली वही युवा वर्ग ने भी जमकर होली खेली







