मार्क कार्नी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया

Spread the love
ओटावा। कनाडा के नये प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्नी ने अपने शपथ ग्रहण के बाद देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी कड़ा संदेश दे दिया। 

कार्नी ने कहा कि कनाडा कभी भी, किसी भी तरह, आकार या रूप में, संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेगा। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही कनाडा को यूएस में मिलाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने जस्टिन ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर तक बता दिया था। 

अमेरिका के साथ अच्छे संबंध की आस

मार्क कार्नी ने अमेरिका की तरफ से मिल रही टैरिफ की धमकियों पर कहा कि टैरिफ का सामना करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने ट्रंप से शासन को कनाडा की जनरेशन के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बताया है। कार्नी ने कनाडाई वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ को अनुचित बताया है। 

ट्रंप के आने के बाद से बिगड़े रिश्ते

  • जनवरी में ट्रम्प के सत्ता में वापस आने के बाद से कनाडा सीमा-पार संबंधों के बिगड़ने से परेशान है। अंमेरिका ने एक तरह का ट्रेड वॉर शुरू कर दिया है और ट्रंप बार-बार कनाडा से अपनी स्वतंत्रता त्यागकर 51वां अमेरिकी राज्य बनने को कह रहे हैं।
  • एक तरफ कनाडा ने ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है, तो वहीं कनाडाई जनता ट्रंप की धमकियों से काफी नाराज है। कार्नी अगले सप्ताह पेरिस और लंदन जाएंगे, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संबंधों में आई गिरावट के बीच विदेशों में कनाडा के गठबंधन को मजबूत करने के प्रयास का हिस्सा है। इस दौरान व्यापार और सुरक्षा पर चर्चा होगी।

कनाडा में होने वाले हैं चुनाव

जस्टिन ट्रूडो द्वारा इस्तीफे की पेशकश के बाद लिबरल पार्टी ने मार्क कार्नी को अपना नेता चुना था। मार्क कार्नी इकोनॉमी के तो काफी पक्के खिलाड़ी हैं, लेकिन राजनीति में अभी वह नौसिखिया हैं। उन्होंने कभी भी कोई सार्वजनिक पद पर कार्य नहीं किया है।

कनाडा में कुछ ही समय बाद चुनाव होने वाले हैं। 2008-2009 के वित्तीय संकट के दौरान बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर के रूप में कार्य करने से पहले कार्नी गोल्डमैन सैक्स में निवेश बैंकर थे और उन्होंने ब्रेक्सिट वोट में उथल-पुथल के दौरान बैंक ऑफ इंग्लैंड का नेतृत्व भी किया था।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 25)

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत…

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 12 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां