हिन्दी साहित्य जगत के प्रखर सूर्य, अत्यंत उदार हृदय के स्वामी, सरल स्वभाव के धनी तथा हर व्यक्ति के प्रति सहानुभूति रखने वाले एक विशिष्ट व्यक्तित्व, जिनकी लेखनी में मानवीय करुणा और सामाजिक चेतना की अनूठी झलक मिलती है।

Spread the love

परिचय: युगपुरुष कविवर श्री ‘सूर्यदीप’।

 

हिन्दी साहित्य जगत के प्रखर सूर्य, अत्यंत उदार हृदय के स्वामी, सरल स्वभाव के धनी तथा हर व्यक्ति के प्रति सहानुभूति रखने वाले एक विशिष्ट व्यक्तित्व, जिनकी लेखनी में मानवीय करुणा और सामाजिक चेतना की अनूठी झलक मिलती है।

देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत, नारी शक्ति के प्रति सम्मान व उसके उत्थान के लिए संघर्षरत यह व्यक्तित्व हिन्दी साहित्य के उच्च शिखर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

 

आधुनिक भारत के आध्यात्मिक चिंतक, कुरीतियों के कट्टर विरोधी, प्रखर समाज-सुधारक व देशप्रेमी।

श्री ‘सूर्यदीप’ जी न केवल एक महान कवि हैं बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी व आधुनिक भारत के समाज की तमाम कुरीतियों के विरोध में अहम भूमिका निभाने वाले जाने-माने प्रतिष्ठित समाज-सुधारक हैं। जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई।

 

सामाजिक एकता व समानता के प्रतीक:

देशप्रेमी कविवर श्री ‘सूर्यदीप’

 

जन्म भूमि:

डौला, ऐतिहासिक जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश।

कर्म भूमि: प्यारा भारत।

 

महिला कल्याण संस्था:

‘नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति,’ ऐतिहासिक बागपत।

 

कार्यरत एवं प्रमुख पहचान:

हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध, भावुक एवं संवेदनशील महनीय कवि, साहित्यकार, शिक्षित समाज-सुधारक, समाजसेवी, पूर्णिकाकार तथा भारतीय मानवतावादी।

साथ ही वे एक प्रखर चिन्तक, दार्शनिक व पर्यावरण रक्षक भी हैं।

 

विशेष कार्य: 

श्री ‘सूर्यदीप’ विगत 22 वर्षों से नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, तथा महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयासरत हैं। स्वास्थ्य, समानता व महिला जागरूकता के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है।

 

शिक्षा:

अलीगढ़ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा।

 

रुचियाँ एवं अनुभव:

काव्य लेखन, किसी भी विषय का गहन अध्ययन, दर्शन, संगीत, गजल गायन, प्रकृति व देश-प्रेम, समाज सेवा, नारी शक्ति मिशन।

 

लेखन विधा:

प्रेरणादायक व मार्मिक कविताएँ, पूर्णिका, गजल, लेख, आलेख आदि। उनकी रचनाओं में गहराई, संवेदनशीलता एवं प्रेरणा का संगम देखने को मिलता है।

 

प्रकाशित रचनाएँ:

उनकी प्रेरणादायक व मार्मिक कविताएँ प्रतिष्ठित व सुविख्यात हिन्दी साहित्यिक पत्रिकाओं जैसे— हंस, जयदीप, पुष्पगंधा, साहित्य कलम, साहित्यनामा मुम्बई, कविघोष सिटी लखनऊ आदि में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं।

देश के लगभग सभी समाचार-पत्रों व ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी उनकी रचनाएँ नियमित प्रकाशित होती हैं।

 

साहित्यिक मंच:

वे साहित्य तक, राब्ता, रसिक मंच, अंबेडकर नगर पोएट्री जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों से जुड़े हुए हैं।

 

प्रकाशित पुस्तकें व साझा संकलन:

एहसास-ए-ज़िन्दगी, कण-कण में भगवान (भजन संग्रह) मेरी तकदीर मेरी माँ (नीलम पब्लिकेशन, मुंबई) नारी की संवेदनाएँ,  गुज़रा हुआ वो कल, अदृश्य शक्ति व अन्य।

 

सम्पादन कार्य व आगामी पुस्तकें: 

 कृषक हमारे अन्नदाता।

नारी का सम्मान, सभ्यता की पहचान।

 

भाषा : हिन्दी

राष्ट्रीयता : भारतीय

 

सम्मान व पुरस्कार:

महिलाओं के अधिकारों के समर्थन हेतु सम्मान।

साहित्य पल्लव संस्थान द्वारा सम्मानित, पर्यावरण सेवक सम्मान,

प्राकृतिक धरोहर रक्षक सम्मान,

भारतीय सर्वश्रेष्ठ सम्मान (फाउंडर रवि सैनी, भारत सरकार)

नीलम पब्लिकेशन, मुंबई द्वारा सम्मान, वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार द्वारा ‘साहित्य रत्न’, रामधारी सिंह दिनकर सेवा सम्मान-2024.

 

योगदान:

कविवर श्री ‘सूर्यदीप’ राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा व नारी कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। महिलाओं के अधिकार, शिक्षा व सम्मान को लेकर वे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाना है।

 

विचारधारा:

उनका मानना है कि—

“भारतीय नारियाँ अपराजिता थीं, हैं और सदा रहेंगी। यदि हम नारी को उसका उचित सम्मान दिलाने में सफल हुए, तो धरती पर स्वर्ग की अनुभूति होगी।”

वे मानते हैं कि पृथ्वी तभी सुंदर लगेगी जब समाज में नारी को उसका अधिकार मिलेगा। भारतीय अपराजिता नारियों की स्थिति हेतु प्रयासरत व चिंतनशील हैं।

 

साहित्यिक साक्षात्कार:

“आपकी मार्मिक रचनाएँ जनमानस को अपने में समेट लेने की अद्भुत क्षमता रखती हैं।”

— जनकवि रामबृक्ष बहादुरपुरी।

 

पता:

नियर वीर सम्राट महाराणा प्रताप गेट, पोस्ट डौला, ऐतिहासिक बागपत, उत्तर प्रदेश, भारत।

 

अविस्मरणीय योगदान: 

युगपुरुष श्री ‘सूर्यदीप’ जी समाज सेवा, नारी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण व देशहित में निरंतर अपना योगदान दे रहे हैं। उनकी कविताएँ देशभक्ति की भावना जागृत करने व समाज में एकता व अखंडता बनाए रखने हेतु प्रेरणा स्रोत हैं।

 

उनकी लेखनी का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना है। समाज की तमाम कुरीतियों को दूर करने हेतु उनके प्रयास निरंतर जारी हैं।

 

उनकी प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से न केवल नारी शक्ति को बल मिला है, बल्कि समाज सुधार व देशहित में भी योगदान हुआ है।

उनका जीवन दर्शन अत्यंत गहन है, जो मानवता, समाज सेवा व आध्यात्मिकता पर आधारित है।

 

“मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूँ, और मेरा सौभाग्य व कर्तव्य है कि मैं नारी शक्ति के लिए सदा कार्यरत रहूँ।

 

 

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि