संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्रों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कानड़ : न्यू सहारा पब्लिक हाई स्कूल कानड में पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वर्षभर होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां एवं खेलकूद,आदि में हिस्सा लेने वाले समस्त छात्र/छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकासखंड स्रोत समन्वयक अधिकारी आगर मालवा दीपक नारायण उपाध्याय विशेष अतिथि शाखा प्रबंधक नंदकिशोर वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार गुप्ता द्वारा कि गई अतिथि परिचय प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा करवाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया सरस्वती वंदना बहन पायल एवं अरूणा द्वारा प्रस्तुत की गई।
अतिथियों के स्वागत प्राचार्य विजय कुमार पाठक द्वारा किया गया स्वागत नृत्य बहन सिमरन बी एवं अल्फीजा बी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा बच्चो का मार्गदर्शन करते हुए अच्छे 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चो को 2100 रुपए देने की घोषणा की, साथ ही नगर में प्रथम आने पर 1100 रुपए की घोषणा मनोज जी गुप्ता द्वारा की गई। साथ ही बीआरसीसी श्री दीपक जी उपाध्याय द्वारा बच्चों को समय का महत्व एवं टाइम मैनेजमेंट के बारे में बच्चों को बताया गया एवं श्री गुप्ता द्वारा बच्चों को मोबाइल के दुरुपयोग के बारे में मोबाइल का प्रयोग पढ़ाई के क्षेत्र में कैसे कर सकते है बताया गया की उज्जवल शिक्षा समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती तरुलता राठौर मैडम द्वारा बच्चों को खेलकूद का महत्व समझाया गया।
संस्था सदस्य मनोज जी त्रिवेदी द्वारा भी बच्चों को पुरस्कार वितरण समारोह का इतिहास मध्यकाल से लेकर आधुनिक काल नोबेल पुरस्कार, खेल रत्न आदि के बारे में बताया गया ओर विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार विद्यालय की शिक्षिका सुश्री आराधना शर्मा को दिया गया विद्यालय समय अनुशासन का पुरस्कार विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक श्री ओमप्रकाश जी भिलाला को दिया गया विद्यालय श्रेष्ठ कार्य का पुरस्कार विद्यालय के लेखापाल श्री सचिन जी शर्मा को दिया गया समस्त अतिथियों को प्राचार्य महोदय द्वारा सम्मान स्वरूप उपहार में बाबा महाकाल का चित्र भेंट किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक–शिक्षिकाए उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार पाठक ने किया एवं आभार प्राचार्य विजय कुमार जी पाठक द्वारा माना गया।







