संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
शॉर्ट सर्किट से लगी गेहूं में आग…..
किसानों के मेहनत हुई राख।
कानड़ः शॉर्ट सर्किट से लगी आग नगर के समीपस्थ ग्राम बड़ाबीड जगतपुरा मे गेहूं की फसले जलकर खाक हो गईं। कृषक ने बताया की तकरीबन 8 बीघा गेहूं की फसले जली है। कृषक चंदर पिता सेवा जी,मदन पिता भगगा ,सत्यनारायण पिता भगगा ,देवसिंह पिता भगगा ,जितेंद्र पिता भगगा संतोष पिता सुगंन बाई आदि किसानो की फसले आग लगने से नष्ट हो गईं।
थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह देवड़ा को जानकारी मिलते ही उन्होंने फायर ब्रिगेड को थाने से रवाना किया। वही सरपंच अवतार सिंह गुर्जर द्वारा गेहूं में लगी आग बुझाने में काफी सहयोग दिया गया।
दोपहर गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में लगभग 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से क्षेत्र में गेहूं और चने की फसलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं।
तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों के सामने ही उनकी खून-पसीने से सींची हुई फसल जलकर राख हो रही है और वे कुछ नहीं कर पाए।
खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब 8 किसानों की फसलों को जलाकर राख कर दिया। किसानों ने आग बुझाने का कई जतन किए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। किसानों ने बताया कि बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट की वजह से यह आग फैली।







