नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिरी,एक की मौत,आठ घायल होने की खबर

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ी चट्टान गिर गयी। इस हादसे में अब तक एक की मौत और आठ लोग घायल बताए जा रहे है। मृतकों और घायलों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।

शुक्रवार  दोपहर करीब 12.59 बजे डबरानी के पास पहाड़ी में आग लगने से चट्टान गिरने की घटना घटी। हाईवे पर चट्टान गिरने के कारण कुछ लोग मलबे में दब गए। इसकी  सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया। अभी तक एक मृतक, 8 घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के जरिए उपचार के लिए हर्षिल भेजा गया है। सभी लोग देहरादून के बताए जा रहे हैं।

इस हादसे में एक निजी बोलेरो वाहन, एक बाइक, एक मारुति 800 वाहन, एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन और एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल , राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल , 108 एम्बुलेंस, राजस्व टीम और आपदा क्लिक रिस्पांस टीम  घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।

एसडीआरएफ के प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि एक शव को निकाला गया है। वहां अब भी रुक-रुककर बोल्डर व पत्थर आ रहे हैं। डबरानी के ऊपर जंगलों में आग फैली हुई है, जिसके कारण वहां बोल्डर गिरे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि