ब्यूरो गोंडाः सियाराम पाण्डेय।
गोंडाः के विकास खंड वजीरगंज मंगलवार को कनिष्ठ सहायक जिला अल्पसंख्यक कल्याण हेमन्त पाण्डेय ने ग्राम पंचायत माथेपुर में ब्लॉक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से मुखतिब हुए। इस दौरान एक दर्जन शिकायतें आयी जिसमें बिजली विभाग,राशन कार्ड व प्रधानमंत्री आवास से संबंधित रही। कार्यक्रम में वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन, आंगनवाड़ी, फार्मर रजिस्ट्री आदि सरकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा पात्रों को लाभ प्राप्त करने तरीके के बारे में समझाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण समेत विभिन्न स्वास्थ कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने ग्रामीणों से गांव में कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रधान अजय कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार, पंचायत सचिव केबी यादव, कृषि विभाग से वीरेंद्र प्रताप सिंह, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर दीपाली सिंह, बिजय शंकर लाल, सिद्ध नाथ कौशल किशोर, कृष्ण देव मिश्रा सहित अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।






