स्पेसक्राफ्ट ने समुद्र में सुरक्षित स्प्लैश डाउन किया

Spread the love
नई दिल्ली। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, उनके सहकर्मी बुच विल्मोर ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर सुरक्षित वापसी कर ली है। नासा (NASA) के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के चार सदस्यों ने भारतीय समयानुसार बुधवार को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर लैंडिंग की।सफल लैंडिंग का पल कैमेर में कैद हुआ है। NASA ने वीडियो जारी किया है। सुनीता, बुच के अलावा, अलेक्जेंडर गोरबुनोव और निक हेग ने भी धरती पर वापसी की।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र के ऊपर कुछ दूरी पर रह गया तो स्पेसक्राफ्ट में लगे सारे पैराशूट खुल गए। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट ने समुद्र में सुरक्षित स्प्लैश डाउन करता है।

क्या शानदार यात्रा रही:  निक हेग

समुद्र में उतरने के बाद स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों यात्रियों का नासा स्वागत करती है। अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश के साथ किया गया, “निक, एलेक, बुच, सुनी – स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।” कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, “क्या शानदार यात्रा रही।”थोड़ी देर बाद रिकवरी टीम स्पेसक्राफ्ट के पास पहुंचती है। इसके बाद कैप्सूल को रिकवरी वेसल पर चढ़ाया गया और फिर खोलने से पहले धोया गया। बता दें कि रिकवरी वेसल का नाम मेगन है, जिसका नाम नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर के नाम पर रखा गया।

कैप्सूल से सबसे पहले अलेक्जेंडर गोरबुनोव बाहर आए

कैप्सूल खोलने के बाद चारों बाहर आए। सबसे पहले अलेक्जेंडर गोरबुनोव बाहर आए और फिर सुनीता विलियम्स और आखिर में बुच विल्मोर बाहर आए। सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। बाहर आने के बाद सभी ने हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया। सभी को रोलिंग स्ट्रेचर पर बैठाकर ले जाया गया। 

जब कैप्सूल का स्प्लेशडाउन हुआ तो समुद्र में डॉल्फिनों का झुंड तैरता हुआ देखा गया। नासा के कमेंटटेटर ने मजाक में कहा कि वे रिकवरी टीम का मानद हिस्सा हैं।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)