अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुनीता विलियम्स समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सफल और सुरक्षित लैंडिंग के बाद पहला पोस्ट किया

Spread the love

          नई दिल्लीः भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी हो गई है। दोनों स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से धरती पर उतरे। उनकी वापसी का जश्न मनाया जा रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जो वादा किया था,वो निभाया गया। आज वे सुरक्षित रूप से ‘गल्प ऑफ अमेरिका’ में लौट आए, इसके लिए एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा का धन्यवाद!

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

 

जब मैं ऑफिस (राष्ट्रपति बनने के बाद) में आया तो मैंने एलन मस्क से कहा कि हमें उन्हें (सुनीता और बुच विल्मोर) वापस लाना होगा।

वहीं एलन मस्क ने भी नासा और स्पेसएक्स की टीमों को उनकी सफल वापसी पर बधाई दी और मिशन को प्राथमिकता देने के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया।

एलन मस्क ने किया ट्रंप को धन्यवाद

एलन मस्क ने कहा, स्पेसएक्स और नासा की टीमों को एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी के लिए बधाई! इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद!”

नासा क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के सफल स्पलैशडाउन के बाद नौ महीनों में पहली बार धरती की हवा में सांस ली। अंतरिक्ष यात्री, जैसा कि प्रथागत है, स्ट्रेचर पर कैप्सूल से उतरे। स्पेसएक्स द्वारा यह एहतियात लंबी अवधि के अंतरिक्ष मिशन से लौटने वाले सभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बरती जाती है।

फ्लोरिडा के समंदर में कैप्सूल ने किया लैंड

एलन मस्क ने नासा के साथ मिलकर अपने ड्रैगन यान को अंतरिक्ष भेजा था। आज बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3.27 बजे ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा के समुद्री सतह पर सफल लैंडिंग करके नया इतिहास रचा। नासा ने इस मिशन को सफल बनाने के लिए स्पेसएक्स का शुक्रिया अदा किया।

अंतरिक्ष से लौटने में क्यों हुई देरी?

बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में समस्याओं के कारण देरी हुई, जो पिछले साल गर्मियों में बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स द्वारा संचालित एक टेस्ट उड़ान के दौरान सामने आई थी, जिसके कारण अंतरिक्ष यात्री एक हफ्ते के बजाय नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहे।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म