डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)
गजल (ख्वाहिश)
मैं ख्वाहिशों के दीप, जलाता चला गया,
मायूसियों को दिल से भगाता चला गया।।
कष्टों के जब भी बादल, छाते रहे गगन,
मैं बारिशों का जश्न मनाता चला गया ।।
आता रहा तूफ़ान था न फिर भी कोई गम,
मैं मुश्किलों से हाथ मिलाता चला गया ।।
राहें भी जिंदगी की, रहतीं रहीं कठिन,
मैं पत्थरों पे पाँव बढ़ाता चला गया ।।
आयी बला तो दोस्त भी, दिए न साथ तो,
मैं दुश्मनों को दोस्त बनाता चला गया।।
ख्वाहिशें ही ज़िंदगी की, राह सँवारें,
ख्वाहिशों को दिल में बसाता चला गया।।
आतीं तो हैं उदासियाँ, आतीं ही रहेंगीं,
उदासियों की रेख मिटाता चला गया।।
जब भी पड़ी है धूल, इज्जत पे मुल्क की,
बेग़ैरतों को धूल चटाता चला गया ।।









