डॉo सत्यवान सौरभ
कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,
आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा।
मटका बाबा
माटी का तन, प्यारा रूप,
बैठे मटका, सहें न धूप।
कुम्हार ने चाक घुमा-घुमा,
प्यार से इसको दिया बना।
सूरज की किरणें जब पड़ती,
माटी की खुशबू तब बढ़ती।
घर-घर जब यह अंदर आता,
ठंडा जल सबको दे जाता।
गर्मी आई, प्यास जगी,
बच्चे भागे, माँ से कही—
“मटका बाबा पानी देंगे,
मीठा-ठंडा रस वो देंगे!”
मटका बोला—”धीरे आओ,
बारी-बारी पानी पाओ।
गर्मी से अब डरना क्या,
पानी पी लो, चिंता क्या!”
दादी बोली—”यही सच्चा,
मिट्टी जैसा कोई न अच्छा।
न बिजली, न गैस जलानी,
फिर भी रखे ठंडी पानी!”
मटका बोला—”याद रखो,
माटी वाले बर्तन रखो।
प्लास्टिक छोड़ो, धरा बचाओ,
शुद्ध जल से जीवन पाओ।।”









