डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
सोरठे
शिक्षक देकर ज्ञान, करें वृत्त निर्माण भी।
कर के विद्या-दान, करते हैं उपकार जग।।
कर चरित्र-निर्माण, करें नींव को सुदृढ़ ये।
सबका ही कल्याण, जग में शिक्षक ही करें।।
शिक्षक हैं भगवान, जन्म सुधारें ज्ञान दे।
सदा दिलाएँ ध्यान, सही राह का भी यही।।
गुरु का ज्ञान अपार, सीख जो दे जीने की।
जीवन का जो सार, उसे सिखाए गुरु सदा।।
गुरु की कृपा महान, बड़े भाग्य से जग मिले।
गुरु का हो सम्मान, यही धर्म हर व्यक्ति का।।









