ऊखीमठ: रुद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी में विगत दिनों रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व निजी भवनों के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है! एक ही रात में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व निजी भवनों के ताले तोड़ने का प्रयास करने से स्थानीय जनता में हडकंप मचा हुआ है! स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभागाध्यक्षो की शिकायत पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है तथा सी सी वी के पुटैज के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों की धर पकड़ शुरू कर दी गयी है! मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों भीरी बाजार में रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पंचायत भवन, सरस्वती बाल विद्या मन्दिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय इन्टर कालेज तथा तीन घरों के ताले तोडकर चोरी करने का प्रयास किया गया था! एक ही रात्रि में इतने जगह ताले तोड़ने से स्पष्ट हो गया है कि अज्ञात व्यक्तियों की टीम बड़ी है! स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभागाध्यक्षो द्वारा अज्ञात लोगों द्वारा ताले तोड़ने की सूचना पुलिस प्रशासन व विभागीय उच्चाधिकारियों को दी गयी है तथा पुलिस प्रशासन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है! प्रधान भीरी हरि कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि राजकीय इन्टर कालेज में प्रधानाचार्य कार्यालय में लगे सी सी टी कैमरे में अज्ञात व्यक्ति देखे जा रहे हैं! उन्होंने बताया कि एक ही रात्रि में चार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा तीन निजी आवासों के ताले टूटने से स्पष्ट हो गया है कि पूर्व योजना के तहत ताले तोड़ने का प्रयास किया गया है तथा ताले तोड़ने का प्रयास करने वाले अज्ञात लोगों की संख्या अधिक हो सकती है! वही दूसरी ओर एस आई पूजा रावत ने बताया कि सी सी टी बी कैमरे की पुटैज के अनुसार जांच शुरू कर दी गयी है शीध्र अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी ।

Spread the love

ब्यूरो :लक्ष्मण सिंह नेगी। (नया अध्याय)

 ऊखीमठ: रुद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी में विगत दिनों रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व निजी भवनों के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।

एक ही रात में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व निजी भवनों के ताले तोड़ने का प्रयास करने से स्थानीय जनता में हडकंप मचा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभागाध्यक्षो की शिकायत पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी है तथा सी सी वी के पुटैज के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों की धर पकड़ शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों भीरी बाजार में रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पंचायत भवन, सरस्वती बाल विद्या मन्दिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय इन्टर कालेज तथा तीन घरों के ताले तोडकर चोरी करने का प्रयास किया गया था। एक ही रात्रि में इतने जगह ताले तोड़ने से स्पष्ट हो गया है कि अज्ञात व्यक्तियों की टीम बड़ी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभागाध्यक्षो द्वारा अज्ञात लोगों द्वारा ताले तोड़ने की सूचना पुलिस प्रशासन व विभागीय उच्चाधिकारियों को दी गयी है तथा पुलिस प्रशासन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रधान भीरी हरि कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि राजकीय इन्टर कालेज में प्रधानाचार्य कार्यालय में लगे सी सी टी कैमरे में अज्ञात व्यक्ति देखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक ही रात्रि में चार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा तीन निजी आवासों के ताले टूटने से स्पष्ट हो गया है कि पूर्व योजना के तहत ताले तोड़ने का प्रयास किया गया है तथा ताले तोड़ने का प्रयास करने वाले अज्ञात लोगों की संख्या अधिक हो सकती है! वही दूसरी ओर एस आई पूजा रावत ने बताया कि सी सी टी बी कैमरे की पुटैज के अनुसार जांच शुरू कर दी गयी है शीध्र अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी ।

  • Related Posts

    फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक महिला की बालियां छीनने वाले दो झपटमारों को गिरफ्तार किया।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने 24 घंटे…

    जाली दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना, धोखाधड़ी मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)     जाली दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।