गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
हमारे सिवा और नहीं मिलेगा
———————————————————-
इतनी मोहब्बत तुमको करने वाला, हमारे सिवा और नहीं मिलेगा।
इतना तुम्हें दिल से यहाँ चाहने वाला, हमारे सिवा और नहीं मिलेगा।।
इतनी मोहब्बत तुमको करने वाला—————।।
तेरे दामन में यह जो खुशियां भरी है, किसने भरी है कहो तुम हमसे।
हंसते हो आज तुम ऐसे जो यार, दी है हंसी यह, किसने कहो हमसे।।
इतना तुमको कोई हंसाने वाला, हमारे सिवा और नहीं मिलेगा।
इतनी मोहब्बत तुमको करने वाला—————–।।
मिल जायेगा तुमको दौलतवाला, शीशमहल और शौहरतवाला।
राजमुकुट धारण करने वाला, मिल जायेगा तुम्हें हसीं चेहरे वाला।।
मूरत तुम्हें दिल की बनाने वाला, हमारे सिवा और नहीं मिलेगा।
इतनी मोहब्बत तुमको करने वाला—————–।।
कहो खुशनसीब खुद को तुम्हें चाहा दिल ने, और किसी को इतना चाहता नहीं है।
गनीमत है तुमको हमने किया नहीं बदनाम, बर्बादी तेरी यह दिल चाहता नहीं है।।
चमन तेरा ऐसे कोई महकाने वाला, हमारे सिवा और नहीं मिलेगा।
इतनी मोहब्बत तुमको करने वाला——————-।।









