आया काल कपाल।।

Spread the love

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,

आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,

 बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा। 

       आया काल कपाल।।

जब तक साँसें साथ हैं, तब तक तेरा राज।

साँस रुकी जो एक पल, छूट गए सब ताज।।

सोने के महलों में रहा, भोगे सुख के थाल।

छूटी काया साथ से, आया काल कपाल।।

जिनको धन अभिमान है, वे हैं मूढ़ अजान।

काल बटोही लूटकर, कर देगा सुनसान।।

पंछी चहके डाल पर, उड़े गगन के पार।

तन तज जाता जब यहाँ, छूटे कुल परिवार।।

महँगे कपड़ों से नहीं, ऊँचा होता मान।

जिसके कर्म उजास दें, वही बड़ा इंसान।।

जब तक जीवन रोशनी, तब तक सुख का मेल।

बुझते ही दीपक गया, व्यर्थ हुआ फिर तेल।।

माया झूठी, झूठ धन, झूठा जग अभिमान।

संग चले बस कर्म है, देते सच्चा मान।।

पंछी जैसे छोड़ दें, सूना करके नीड़।

तन को छोड़ मनुष्य भी, दे जाता है पीड़।।

संचय धन का जो करे, फिर भी रहे अधीर।

खाली आया जगत में, खाली चला शरीर।।

संपति, वैभव, रूप सब, होते क्षण में अंत।

माटी तन माटी मिले, सत्य सौरभ अनंत।।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 17 views
    वार्ड 17 में नवनिर्मित गौरी-गौरा चौक का विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया लोकार्पण।

    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 24 views
    महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल कि 93वीं जयंती पर संगोष्ठी एवं काव्याजंली आयोजित।

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 6 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views

    • 14 views