रिश्तों की चिता..

Spread the love

प्रियंका सौरभ 

रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस,

कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,

 आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)

 

 

रिश्तों की चिता..

 

कभी एक आँगन था…

जहाँ माँ की साड़ी की ओट में

दुनिया छुप जाया करती थी।

अब उसी आँगन में,

“सीमा रेखा” खींची गई है…

जमीनी नक्शे से रिश्तों का नापा जा रहा है!

 

कभी जो थाली में एक साथ खाते थे—

अब “हिस्से” गिने जाते हैं…

और थाली से ज़्यादा “बयान”

महत्त्वपूर्ण हो गए हैं।

भाई नहीं बोलते अब— वो वकील से बात करते हैं।

 

माँ की रुलाई अब दीवार के उस पार नहीं सुनाई देती,

क्योंकि कानों पर कानूनी हेडफ़ोन चढ़ा है…

और दिल… दिल तो अब

स्टाम्प पेपर से ज्यादा मुलायम नहीं रहा।

 

जायदादें क्या बाँटी यारों…

बँट तो हम गए थे उस दिन,

जब पहली बार “मेरा” और “तेरा”

घर के भीतर बोला गया था।

वो पहला शब्द ही अंतिम वार था — भाईचारे पर।

 

कभी जिस ज़मीन पर

हमारे पाँवों के निशान थे,

अब उस पर जूते चलते हैं…

और दस्तख़तों से तय होता है,

कौन किसका, कितना अपना है।

 

अब भी अगर पूछो —

“क्या मिला इस जायदाद से?”

तो जवाब बस इतना है:

“एक दीवार, चार हिस्से,

और अनगिनत रिश्तों की चिता…”

 

जायदादें कहाँ बँटी थीं…

जायदादों में बँट गए भाई।

 

 

  • Related Posts

    धूमिल होती विवाह संस्कार की गरिमा और मर्यादा।

    Spread the love

    Spread the loveमनोज कुमार अग्रवाल।   धूमिल होती विवाह संस्कार की गरिमा और मर्यादा।   देश के अधिकांश हिस्सों में हिन्दू समाज के कुछ वर्गों खासकर एलीट और सम्पन्न समझे…

    विगत दिनों पहले आगर – सारंगपुर मार्ग पर बने गोगंली नाले की पुलिया से गिरे 85 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हुई।

    Spread the love

    Spread the loveसंवाददाता  कानड़ गोवर्धन कुम्भकार।     विगत दिनों पहले आगर – सारंगपुर मार्ग पर बने गोगंली नाले की पुलिया से गिरे 85 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धूमिल होती विवाह संस्कार की गरिमा और मर्यादा।

    • By User
    • April 15, 2025
    • 4 views
    धूमिल होती विवाह संस्कार की गरिमा और मर्यादा।

    विगत दिनों पहले आगर – सारंगपुर मार्ग पर बने गोगंली नाले की पुलिया से गिरे 85 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हुई।

    • By User
    • April 15, 2025
    • 8 views
    विगत दिनों पहले आगर – सारंगपुर मार्ग पर बने गोगंली नाले की पुलिया से गिरे 85 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हुई।

    मेडिकल कॉलेज, कोरियावास के नामकरण का विरोध अनुचित। निंदनीय है महर्षि च्यवन का अपमान : डॉ. ‘मानव’।

    • By User
    • April 15, 2025
    • 7 views
    मेडिकल कॉलेज, कोरियावास के नामकरण का विरोध अनुचित।  निंदनीय है महर्षि च्यवन का अपमान : डॉ. ‘मानव’।

    वैश्विक अर्थ व्यवस्था में टेरिफ वॉर…!

    • By User
    • April 15, 2025
    • 1 views
    वैश्विक अर्थ व्यवस्था में टेरिफ वॉर…!