मन की पीड़ा

Spread the love

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

 

        मन की पीड़ा

देख कर राष्ट्र-छवि को बिलखते हुए,

मन में पीड़ा मेरे ऐसी होने लगी।

जैसे पंछी कोई पा जला आशियाँ –

छटपटा जा,जहाँ शाम होने लगी।।

 

कहीं हो के भस्मित भवन भहरें भर-भर,

कहीं जलते वाहन की आवाज़ें चर-चर।

कहीं पत्थरों से हो चोटिल कराहें –

सुन,फफक कर मयूरी भी रोने लगी।।

देखकर राष्ट्र-छवि……….।।

 

ये देश-द्रोही गुनाहों के मरकज़,

निर्लज्ज-पापी कुलों के ये वंशज।

ज़रा भी नहीं इनमें शर्मो-हया है-

इन्हें पा अदब ख़ुद को खोने लगी।।

देखकर राष्ट्र-छवि……………।।

 

ये पावन धरा सरज़मीं जो है अपनी,

सदा से सदाशी, पवित्र हवि की अग्नी।

सँभल जाओ,सुन लो,सभी पत्थरबाजों-

युक्ति रक्षा की धरती सँजोने लगी।।

देखकर राष्ट्र-छवि…………।।

 

मान-सम्मान-गरिमा रहा फ़लसफ़ा,

इसके रक्षार्थ सोचा न नुकसान-नफ़ा।

बहुत हो चुका अब धरा बेहिचक-

बीज तुमको मिटाने की बोने लगी।।

देखकर राष्ट्र-छवि…………..।।

 

साज़िशें करने वालों सुनो ध्यान से,

गर बग़ावत किया, जाओगे जान से।

धरती-अंबर तक मारेंगे चुन-चुन के हम-

हाथ गङ्गा में माता अब धोने लगी।।

देखकर राष्ट्र-छवि…………….।।

 

जा के कह दो सभी अपने आक़ाओं से,

अब न छोड़ेंगे हम,कह दो काकाओं से।

शक्ति सहने की हममें, पर सीमा तलक-

ओज-सरिता धरा अब भिगोने लगी।।

देखकर राष्ट्र-छवि…………….।।

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि