घर के बाहर सो रही महिला की गला दबाकर हत्या

Spread the love

देहरादून। लालतप्पड़ क्षेत्र में देर रात एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी मृतका के बेटे की वर्कशाॅप में काम करता था। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लालतप्पड़ निवासी कुलदीप कौर (54) पत्नी हरजीत सिंह आंगन में सो रही थी। इसी दौरान तीन लोग आंगन में आ धमके। दो व्यक्तियों ने कुलदीप कौर के पैर दबाए और एक गला दबाने लगा। इसी दौरान उसके बगल में सो रही नातिन (बेटी की पुत्री) सिमरन जाग गई।
वह अपने मामा जगदेव (कुलदीप कौर के पुत्र) को बुलाने के लिए कमरे की ओर दौड़ पड़ी लेकिन जब तक कोई पहुंचता तीनों भाग निकले। भागते आरोपियों पर जगदेव के चाचा हरजिंदर सिंह की भी नजर पड़ी। घटना के बाद परिजन कुलदीप कौर को जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि परिजनों ने तीन लोगों में से एक की पहचान आवेश अंसारी उर्फ छोटू निवासी लक्सर हरिद्वार के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि आवेश पिछले छह-सात माह से जगदेव की वर्कशॉप में ही काम कर रहा था।

प्रभारी निरीक्षक गुसाईं ने बताया कि जगदेव की शिकायत पर आवेश अंसारी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जब परिजनों ने भागते हुए आवेश को पहचाना तो उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन आवेश का मोबाइल स्विच ऑफ था। आवेश व अन्य दोनों आरोपियों ने कुलदीप कौर की हत्या क्यों की। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना स्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आवेश की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

  • Related Posts

    महाकवि देवराज दिनेश का ओजस्वी स्वर स्मृति पटल‌पर अंकित है

    Spread the love

    Spread the love    प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)           // पुण्यतिथि पर सादर…

    साहित्यकारों ने जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ के योगदान को किया याद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         साहित्यकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 3 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी