संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
छात्रों का मोहभंग सिरमौर है…!
आज ट्रंप काल में उखाड़-पछाड़ का दौर हैं,
विदेश जा रहें छात्रों का मोहभंग सिरमौर है।
यह खबर तो ज़बरदस्त ही चौंकाने वाली है,
छात्रों की संख्या 25% कमी बतानेवाली हैं।
जाके परदेस पढ़ाई का जुनून था उफान पर,
अब कोई चमत्कार हुआ अभी अवसान पर।
आज ट्रंप काल में उखाड़-पछाड़ का दौर हैं,
विदेश जा रहें छात्रों का मोहभंग सिरमौर है।
अब ना बिकेगा खेत, ना रखेगा घर गिरवी,
इस देश का बच्चा देश में ही रहेगा फिर भी।
हर साल माँ-बाप के खून-पसीने की कमाई,
अपना पेट काटके बच्चों को करवाते पढ़ाई।
आज ट्रंप काल में उखाड़-पछाड़ का दौर हैं,
विदेश जा रहें छात्रों का मोहभंग सिरमौर है।
देश में बैंकों से एजुकेशन लोन की सुविधा,
छात्रों की विदेश यात्रा थी सुगम ना दुविधा।
लाखों छात्र सुनहरे सपने लिये विदेश गमन,
पेरेंट्स की तरसती थीं आँखे ताकती अमन।
अब सभी एकसाथ ही रह सकेंगे रमेगा मन!






