साहित्य नव प्रभा” सम्मान से सम्मानित हुईं राँची की रचनाकार

Spread the love

साहित्य नव प्रभा” सम्मान से सम्मानित हुईं राँची की रचनाकार।

 

श्री साहित्य कुंज छठवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर राँची की दो प्रतिभावान कवयित्रियों की प्रथम एकल कृति को संस्था द्वारा साहित्य नवप्रभा सम्मान उनकी प्रथम एकल कृति ‘ सुधा सलिला’ आ.सिम्मी नाथ व सीपी मुक्तावली’ एकल कृति खुशबू बरनवाल को प्रदान किया गया।

आ. निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव जी, आ.प्रमोद झा जी,आ. शयामल सुमन एवं प्रतिभा प्रसाद कुमकुम जी ने स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर दोनो रचनाकार को सम्मानित किया। संस्था द्वारा

आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता के विजेताओं को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनमें क्रमशः प्रथम स्थान के लिए आ. पुष्पा सहाय ‘गिन्नी’ द्वितीय आ. संगीत वर्मा एवं तृतीय आ. चेतना यादव जी को सम्मानित किया गया। वार्षिक सक्रियता सृजनशीलता सम्मान मधुमिता साहा जी को दिया गया।इस अवसर पर संस्था की एक और सारस्वत पहल नयी लेखनी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ” नव अंकुरण सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित तीन साझा काव्य संग्रह, “प्रतिनधि कविताएं भाग-2”, गजल संग्रह “कहकशाँ” एवं झारखंड की बोलियों की मुखर दस्तावेज बहुभाषीय काव्य संग्रह “अरण्य रसना” एवं संस्था की आधिकारिक पत्रिका “साहित्य संवाहक” का लोकार्पण किया गया।

साझा पुस्तकों के रचनाकारो को साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस सारस्वत कार्यक्रम की अध्यक्षता राँची के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृति साहित्य मंच के वर्तमान अध्यक्ष आ. निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव जी ने किया। मुख्य अतिथि जमशेदपुर हुलास मंच (जमशेदपुर) के संस्थापक महाकवि आ. श्यामल सुमन झा रहे। विशिष्ट अतिथि से मंच को गौरव प्रदान जमशेदपुर की वरिष्ठ कवियत्री एवं छंदकार आ. प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, राँची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जंगबहादुर पांडेय, राँची दूरदर्शन के पूर्व निदेशक प्रमोद झा, पूर्व प्रचार्या, उर्मिला सिन्हा, संस्था कार्य समिति की उपाध्यक्ष आ. निर्मला कर्ण, राजकमल विद्या मंदिर धनबाद के संस्थापक प्रचार्य आ. वासुदेव प्रसाद, वरिष्ठ साहित्यकार, आ. राकेश रमन ‘रार’, वरिष्ठ गीतकार आ. चंद्रिका प्रसाद ‘देशदीप’, प्रसिद्ध गजलकार आ. कामेश्वर प्रसाद ‘कामेश’ ने किया मंच की उपाध्यक्ष बिंदु प्रसाद

संस्था की अध्यक्ष आ. प्रतिमा त्रिपाठी संस्था की संस्थापिका आ. मनीषा सहाय कार्यकीरिणी की सदस्योम ने उत्साह के साथ आयोजन के साकार रूप दिया।

इस अवसर पर जिनकी उपस्थिति रही आ. रेणु झा रेणुका, मंजुला सिंह, रश्मि सिन्हा, नीलम पेड़ीवाल, पूनम सिन्हा, अनिता निधि, ऋतुराज वर्षा, रेणु बाला धार, अर्चना श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, समिता, सुनीता अग्रवाल, ओमप्रकाश, रंजन बरनवाल, निराला, उमेश महतो इत्यादि।

साहित्य नव प्रभा सम्मान से सम्मानित किये जाने पर कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई दी है और कहा कि साहित्यकारों के सम्मान से हिंदी समृद्ध होगी।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि