संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
23 अप्रैल: विश्व पुस्तक दिवस पर विशेष
यादगार बने पुस्तक…!
पठन-पाठन से यादगार बने पुस्तक,
जब भी मन करें देती है यह दस्तक।
ज्ञान, सृजन और मानवीय संवेदनाएँ,
कभी-कभी हर भी लेती है वेदनाएँ।
ये हमारा भी साथ देती है जीवनभर,
हर समय छाई रहीं मानस पटल पर।
पठन-पाठन से यादगार बने पुस्तक,
जब भी मन करें देती है यह दस्तक।
ये कागज़ और स्याही का मेल नहीं,
मृतप्राय हो जाए यह कोई सेल नहीं।
यह महज़ शर्ब्दो का कोई ताल नहीं,
अथाह गहराई हैं इसमें ये जाल नहीं।
पठन-पाठन से यादगार बने पुस्तक,
जब भी मन करें देती है यह दस्तक।
अनुभव, विचार व भावनाएँ खजाना,
पन्नों से दिखाती नव दुनिया ज़माना।
हमारे अकेलेपन की वफादार साथी,
जैसे तेजोमय हो जाते हैं दीया-बाती।
पठन-पाठन से यादगार बने पुस्तक,
जब भी मन करें देती है यह दस्तक।
हमें हरदम हँसाती तो कभी रुलाती,
सोचने पर मजबूर कर खूब रिझाती।
कई बार हमारा वह ‘हौसला’ बढ़ाती,
जीवन की हक़ीक़त रूबरू करवाती।
बचपन-वृद्धावस्था तक भाल मस्तक!







