ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
साइबर सेल ने गुम हुए 51 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए उनके मालिकों को।
अल्मोड़ाः साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 12.20लाख रुपए की कीमत के 51गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गुम हुए फोन मिल जाने पर मोबाइल मालिकों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
एसएसपी देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में साइबर सेल ने अथक प्रयासों से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, सहित अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश से लोगों के खोए हुए अलग-अलग कंपनियों के कुल 51मोबाइल फोन बरामद किए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12.20लाख रुपए है। सोमवार को एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बरामद मोबाइलों को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में उनके मालिकों के सुपुर्द किया। खोया हुआ मोबाइल वापस पाने वालों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। सभी ने उनके खोए मोबाइल ढूंढने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
एसएसपी ने कहा कि मोबाइल खोने पर तुरंत संचार साथी पोर्टल पर आम जनमानस भी स्वयं शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें जिससे खोया मोबाइल को रिकवर करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके। सर्विलांस टीम में एसओजी प्रभारी भुवन जोशी, मुदित वर्मा,इंद्र कुमार, बलवंत प्रसाद, चंपा आदि शामिल थे।







