कांग्रेस के लिए परिवार प्रथम और पीएम मोदी के लिए राष्ट्र प्रथमःयोगी

Spread the love

श्रीनगर। उत्तराखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव के कैंडिडेट के लिए माहौल बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल में  चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के लिए परिवार प्रथम है और मोदी जी के लिए राष्ट्र प्रथम है।

श्रीनगर गढ़वाल में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की शुरूआत में कहा उत्तराखंड आना उन्हें आध्यात्मिक अनूभूति का एहसास करता है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करती देवभूमि, उत्तराखण्ड के गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन को संबोधित कर रहा हूं।

उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी मोदी की गारंटी के पूरा होने की गारंटी की चहुंओर चर्चा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास के भाव के साथ बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को लागू कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया।

कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। उन्होंने  कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं।  सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।

  • Related Posts

    प्रो. (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ के काव्य संग्रह ‘कर्म की पगडंडियां’ पर हुआ राष्ट्रीय व्याख्यान।

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)                     …

    महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     महिला सशक्तिकरण के चार सूक्त – शिक्षा, विवेक, ध्यान  एवं चुनौती : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित प्रोफेसर मायदेवी विश्वविद्यालय देहरादून।    (“विषय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    • By User
    • November 2, 2026
    • 14 views
    ‘कर्मफल’ (भाग18)

    मैंने अपनी जिंदगी में इतना घटिया IAS ऑफिसर कभी नहीं देखा है भाई?

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    मैंने अपनी जिंदगी में इतना घटिया IAS ऑफिसर कभी नहीं देखा है भाई?

    प्रो. (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ के काव्य संग्रह ‘कर्म की पगडंडियां’ पर हुआ राष्ट्रीय व्याख्यान।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    प्रो. (डॉ.) दिनेश चमोला ‘शैलेश’ के काव्य संग्रह ‘कर्म की पगडंडियां’ पर हुआ राष्ट्रीय व्याख्यान।

    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    • By User
    • November 1, 2026
    • 9 views
    विरासत पर गर्व, विकास का संकल्प और समृद्ध भविष्य की ओर मध्यप्रदेश

    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 1, 2026
    • 17 views
    न जाने तुम — सुल्तान अली गहलोत

    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…….. 

    • By User
    • November 1, 2026
    • 11 views
    सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी……..