कांग्रेस के लिए परिवार प्रथम और पीएम मोदी के लिए राष्ट्र प्रथमःयोगी

Spread the love

श्रीनगर। उत्तराखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव के कैंडिडेट के लिए माहौल बनाने में जुटे हैं। इसी कड़ी में रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल में  चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के लिए परिवार प्रथम है और मोदी जी के लिए राष्ट्र प्रथम है।

श्रीनगर गढ़वाल में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की शुरूआत में कहा उत्तराखंड आना उन्हें आध्यात्मिक अनूभूति का एहसास करता है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करती देवभूमि, उत्तराखण्ड के गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन को संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी मोदी की गारंटी के पूरा होने की गारंटी की चहुंओर चर्चा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास के भाव के साथ बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को लागू कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था।

उन्होंने  कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं।  सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।

  • Related Posts

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट              (नया अध्याय, देहरादून)       जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन     अल्मोड़ा:  दिनांक 9…

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)          राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गजल

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा