संवाददाता आगर-मालवा : गोवर्धन कुम्भकार।
कलेक्टर श्री सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली।
आगर-मालवा : कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों में प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री सिंह ने पोषण ट्रेकर एप्प पर पंजीयन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं 06 वर्ष तक बच्चों का पंजीयन अनिवार्य रूप से किया जाए, जिन सेक्टर में पंजीयन की स्थिति संतोषजनक नहीं है, वहां सुपरवाईजर ध्यान देकर पंजीयन की स्थिति में सुधार लाएं। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर एवं पका हुआ गर्म भोजन वितरण की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर टीएचआर का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। जिन सेक्टर में टीएचआर वितरण की प्रोग्रेस कम है, वहां के आंगनवाड़ी सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस जारी करें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रत्ना शर्मा, सहायक संचालक श्रीमती रीना शर्मा, समस्त सीडीपीओ एवं सुपरवाईजर उपस्थित रही।







