कवर्धा सुपर किंग्स लगातार दूसरी बार चैम्पियन

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुरः छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर।

 

 

कवर्धा सुपर किंग्स लगातार दूसरी बार चैम्पियन

 

 

त्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैम्पियनशिप 

 

            बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का खिताब लगातार दूसरी बार कवर्धा सुपर किंग्स ने जीत लिया है। छत्तीसगढ़ कबड्डी लीग पुरुष वर्ग की दसवीं

चैम्पियनशिप संजय तरण पुष्कर ग्रीन पार्क खेल मैदान मुंगेली नाका बिलासपुर मे आयोजित की गई। ट्रॉफी का ख़िताब लगातार दूसरी बार कवर्धा सुपर किंग ने हरिकेन मुंगेली को फाइव फाइव रेड मे 1 अंक से हराकर जीता। एनआईएस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया की जिला कबड्डी संघ बिलासपुर व नगर कबड्डी संघ की मेजबानी मे चार दिवसीय रात्रिकालीन पुरुष प्रो छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे पहली बार मैच के दौरान खिलाड़ियों के लिए रिवीव सुविधा आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई। प्रतियोगिता मे 8 टीमें शामिल थी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बहुत रोमांचक रहा मैच 34-34 अंको पर समाप्त हुआ। कबड्डी खेल नियम से दोनों टीम का फैसला 5-5 रेड पर हुआ। कवर्धा सुपर किंग्स 6 -5 के मुकाबले मुंगेली को 1 अंक से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बना। इससे पहले सेमीफाइनल मे मैच मुंगेली विरुद्ध गोंडवाना पथरिया के मध्य खेला गया जो 29-29 अंको पर समाप्त हुवा 5-5 रेड मे हरिकेन मुंगेली ने 6-4 के मुकाबले 2 अंको से पथरिया को हराकर फाइनल मे प्रवेश किया था। दूसरा सेमीफाइनल मैच कवर्धा सुपर किंग्स विरुद्ध बलौदा बाजार के मध्य खेला गया जिसमे कवर्धा ने बलौदाबाजार को 32-32 के मुकाबले 1 अंक से हराकर फाइनल मे पंहुचा था। स्पर्धा में 96 पुरुष खिलाडी, 8 कोच व 8 मैनेजर टीम मे शामिल थे। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ से चयनित सोलह निर्णायक शामिल थे। मंच संचालन डॉ. सुरेश शुक्ला व डॉ. शंकर यादव ने किया। मैच मे कमेंट्री राजकुमार राज, बंधन सिंह राज व भारत राज ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, फील ग्रुप चेयरमैन प्रवीण झा, पूर्व बेलतरा विधायक रजनीश सिंह संजीवनी हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. विनायक नेत्रालय डायरेक्टर डॉ ललित माखीजा विजेता टीम कवर्धा सुपर किंग्स को प्रथम पुरस्कार फील ग्रुप चेयरमैन प्रवीण झा के द्वारा 1,00000 रु व ट्रॉफी, द्वितीय पुरुस्कार उपविजेता टीम हरिकेन पैसन मुंगेली को अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर श्री जीवन मिश्रा के द्वारा 71,000 रु व ट्रॉफी तृतीय पुरस्कार तीसरे स्थान पर रही टीम बलौदाबाजार वारियर्स को विनायक नेत्रालय डायरेक्टर डॉ ललित माखीजा के द्वारा 51000 रु व ट्रॉफी व चतुर्थ पुरस्कार गोंडवाना फाइटर पथरिया को 31000 रु ट्रॉफी प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी कवर्धा सुपर किंग्स के प्रो कबड्डी खिलाडी केशव गुज्जर को 21000 रु, व ट्रॉफी बेस्ट रेडर मुंगेली टीम के सचिन को 15000 रु व ट्रॉफी, बेस्ट लेफ्ट कार्नर कवर्धा किंग्स के हिमांशु को 5100 रु व ट्रॉफी बेस्ट राइट कार्नर मुंगेली टीम के नितेश साहू को 5100 रु व ट्रॉफी, बेस्ट लेफ्ट कवर गोंडवाना फाइटर पथरिया के रवि साहू को 5100 रु व ट्रॉफी व बेस्ट राइट कवर मुंगेली टीम के फूलचंद को 5100 रु व ट्रॉफी दिया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने मे छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव, आयोजन समिति अध्यक्ष जीवन मिश्रा, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ महासचिव प्रदीप यादव, जिला खेल अधिकारी अवधराम चंद्राकर, अध्यक्ष श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षण समिति अजित सिंह भोगल,व्यायाम शिक्षक केपी कश्यप, आनंद सिंह बास्केटबॉल कोच, रामकुमार टंडन, महेन्द्र पटेल, धनी राम यादव, राकेश बातवे, आशीष मिश्रा, बलवंत झा, राकेश देवागन, बद्री राजपूत, जितेंद्र मिश्रा, कौशल कश्यप आदि की मुख्य भूमिका रही।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।