ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सिंचाई व्यवस्था का जायजा लें अधिकारी : कंडवाल
अल्मोड़ाः शुक्रवार को नगर के एक निजी होटल में सिंचाई खंड अल्मोड़ा के अधीन खंडों की कल समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर सिंचाई सलाहकार समिति की उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल ने जिले की सिंचाई प्रणाली तथा सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों को स्वं क्षेत्रों का भ्रमण कर सिंचाई की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रस्ताव ऐसे तैयार हों जिससे अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके। इस में जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
अधिशासी अभियंता मोहन सिंह रावत ने बताया कि सिंचाई खंड अल्मोड़ा के अधीन चार उपखंड स्थित हैं। यहां 128 नहरें स्थापित हैं। वर्तमान में आपदा न्यूनीकरण का कार्य किया जा रहा है।
सहायक अभियंता प्रथम खंड अल्मोड़ा के इंजीनियर प्रशांत पंत ने बताया कि छोटी कोसी में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बैराज का कार्य प्रस्तावित है।
इस कार्य को करने के लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सिंचाई खंड अल्मोड़ा तपस्या पथ का निर्माण कार्य काकड़ीघाट के समीप किया जा रहा है।
बैठक में अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा,अधीक्षण अभियंता मो.जावेद अनवर, ईई ललित मोहन कुड़ियाल, ईई जगत सिंह बिष्ट, ईई कमल कान्त जोशी आदि मौजूद थे।









