बिना भूवैज्ञानिकों की राय लिए ही उड़ा दी क्वारब की पहाड़ी : माहरा

Spread the love

 

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

 

 

बिना भूवैज्ञानिकों की राय लिए ही उड़ा दी क्वारब की पहाड़ी : माहरा

  

 

             रानीखेत (अल्मोड़ा): कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को स्प्रिंग फील्ड स्थित कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अल्मोड़ा के निकट क्वारब पुल की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील क्षेत्र में पहाड़ को रातों-रात बारूद से उड़ा दिया गया, जबकि ऐसी जगहों पर हिल कंट्रोल ब्लास्टिंग के जरिए काम होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह सब बजट बढ़ाने के लिए किया गया और इसमें भूवैज्ञानिकों की राय तक नहीं ली गई।

माहरा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया था।साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो भवाली जाम के साथ साथ कमिश्नर कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

करन माहरा ने प्रदेश सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों की अनदेखी करने के लिए घेरा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है और मरीजों को रैफर करने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं कैंची धाम के पास प्रतिदिन लगने वाला जाम आम लोगों और मरीजों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। इस जाम एंबुलेंस भी क‌ई घंटों तक फंसे रह जाती है।श्री माहरा ने कहा कि इस जाम का बूरा असर पर्यटन तथ होटल व्यवसाय पर भी पड़ रहा है लेकिन सरकार अबतक कोई बैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं कर पाई है। इस अवसर पर वहां गोपाल सिंह देव, कुलदीप कुमार, हेमन्त रौतेला, महेश आर्या, दीप उपाध्याय, सोनू आदि लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।