युगपुरुष श्री कविवर ‘सूर्य’
महनीय कवि, समाज-सुधारक
ऐतिहासिक बागपत, उत्तरप्रदेश
मानवता का कर्तव्य निभाता हूँ! (काव्य)
ये सारा जगत् अपना ही परिवार है।
फिर क्यों जगत् को बँटा हुआ पाता हूँ।
मुझे हर एक प्राणी से आत्मिक प्रेम है।
प्रभु की हर संतान को हृदय से लगाता हूँ।
मैं सर्वदा भूखे को खाना खिलाता हूँ।
प्यासों को सर्वदा, पानी पिलाता हूँ।
सेवा ही ये जीवन, इसी में आनंद है।
बस, मानवता का, कर्तव्य निभाता हूँ।
हर प्राणी से आत्मीय रिश्ता निभाता हूँ।
सम्पूर्ण जगत् की सुन्दरता को बढ़ाता हूँ।
सब हृदय से बैर-ईर्ष्या-द्वेष मिटाएँ।
सबसे प्रेम करो, केवल यही सिखाता हूँ।
आजकल मर गई हैं सब संवेदनाएँ।
इन्सानियत! ख़ातिर कोई तो हाथ बढ़ाएँ।
नित भला करने की सबमें भावना हो!
दिलों से बैर मिटाकर, बस, प्रेम बसाता हूँ।
बस, बात यही सबको समझाता हूँ।
मैं तो इन्सानियत का पाठ पढ़ाता हूँ।
मुझे हर एक प्राणी से आत्मिक प्रेम है।
इसलिए सबसे मेलजोल बढ़ाता हूँ।






