शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
बारां (राजस्थान)
कुछ इस तरह की अनुभूति ————— ?
—————————————————————————
कुछ इस तरह की अनुभूति मुझको होती है,
कुछ इस तरह की प्रीत मेरे मन में भी पैदा होती है,
और उठती है इस प्रकार की लहरें मेरे मनो-मस्तिष्क में,
कुछ इस प्रकार जब मालूम होता है मुझको,
उनकी रसो-गन्ध का अहसास,
शब्दों की यह श्रृंखला बनती जाती है अनवरत,
कुछ इस तरह की अनुभूति मुझको होती है।
जैसे सुरभित पुष्प पर आकृष्ट होकर बैठता है भ्रमर,
जैसे सागरों में दौड़ती हैं मौजें,
क्योंकि उस समय होती है खुशी और उमंग,
शुष्क हवाओं की जो अनुभूति एक बाग को होती है,
तो दर्शाता है वह अपने दुःख-संताप अपनी पत्तियों,
कुछ इस तरह की अनुभूति मुझको होती है।
दीप जलते हैं और प्रेम बढ़ता है ज्योति से,
शायद इससे नफरत अंधेरे को होती है,
या कुछ अपनी मजबूरियों में सहते हैं पीड़ाएँ,
या फिर मजबूरी में अपनी कुछ इज्जत,
बेच देते हैं औरों के हाथों में,
मजबूरी और गुलामी में आँखों की जो जुबान होती है,
कुछ इस तरह की अनुभूति मुझको होती है।
ना चाहते हुए भी जीवित हो उठती है मेरी आत्मा,
रो उठती है मेरी आँखें,
धड़क उठता है मेरा हृदय,
मजबूरन मेरे हाथों में आ जाती है कलम,
शायद कुछ कहना चाहती हो वह,
और मैं लिखने बैठ जाता हूँ,
अपने ह्रदय की भावनायें-संवेदनायें,
कुछ इस तरह की अनुभूति मुझको होती है।






