कोरोना की भयावहता से बचें

Spread the love

आर सूर्य कुमारी।

कोरोना की भयावहता से बचें

अभी हमारे देश में कुछ ऐसी बातें चल रही हैं कि फिर से कोरोना का प्रकोप दिखाई दे सकता है। हमने 2019 – 20 – 21में तीन स्तरों पर भयंकर कोरोना को झेला है। कोरोना को हमने जितनी परिपक्वता के साथ जाना और समझा, ” दूसरे ग्रहों ” के लोगों ने नहीं। किसी भी बीमारी का बचाव, उसके इलाज से बेहतर होता है। लेकिन जरूरत पड़ने पर इलाज से भी पीछे न हटें। ईश्वर न करें , मगर कोरोना आता है तो कहीं ज्यादा निचोड़कर ही जाएगा। इसलिए निम्नलिखित कदम उठाना अब से ही शुरु कर दें।

आज से ही मास्क का बंदोबस्त कर लें । बेहतर हो घर के साफ सुथरे कपड़ों से घर पर ही मास्क बना लें । एहतियात के तौर पर दो जोड़े मास्क अवश्य रखें।

सेनेटाइजर का बंदोबस्त कर लें । दुर्भाग्यवश कोरोना फैलता है तो फिर बाजार में किल्लत आ सकती है।

डिस्टेन्स बनाना शुरू कर दें । ज्यादा भीड़ – भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें । बच्चों पर विशेष ध्यान दें। 

बुखार , दर्द , सांस लेने में दिक्कत , कमजोरी , सर में चक्कर — ऐसी शिकायतें सामने आएं तो तुरंत अस्पताल या डॉक्टर के पास जाएं और इलाज करवाएं।

जहां – तहां थूकने और मल – मूत्र त्याग करने की गंदी आदत को छोड़ दें। इससे महामारी और ज्यादा फैलेगी।

घर के अंदर बिस्तर, तौलिया, कपड़े आदि को नितांत साफ सुथरे रखें व पृथक-पृथक रखें। 

घर में किसी दूसरी बीमारी का सामना करने वाला मरीज हो तो निश्चित रूप से उनके ऊपर 101% ध्यान रखना होगा। 

बाजार से सामानों के आने पर अच्छी तरह से धो लें या सेनेटाइजर स्प्रे करें।

सरकार, पुलिस व चिकित्सा विभाग वालों की सलाह – मशविरा अवश्य मानें।

बाहर से लौटने के बाद हाथ – पैर को अच्छी तरह से धोएं व पोंछें । 

बाहर का खाना कम कर दें और घर का ताजा व स्वच्छ खाना खाएं। सड़ी – गली चीजें न खाएं न खिलाएं।

यह आलेख वर्तमान में कोरोना को लेकर जो थोड़े बहुत मामले सामने आ रहे हैं, एहतियातन उसके मद्देनजर लिखा जा रहा, क्यों कि थोड़ी – बहुत मेहनत भले जाया हो जाए, मगर सावधानी जरूरी है । अफवाह फैलाने के लिए या लोगों को परेशान करने का कोई इरादा नहीं है । आप स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, यही हमारी प्रार्थना है । (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।