अंतरराष्ट्रीय राजनेताओं के प्रेम प्रसंगों की चर्चित कहानियां

Spread the love

 

सुभाष आनंद

 

 

अंतरराष्ट्रीय राजनेताओं के प्रेम प्रसंगों की चर्चित कहानियां

 

राजनेताओं के प्रेम प्रसंग प्राय : समाचार पत्रों की सुर्खियां बनते रहते हैं और काफी चर्चा में रहते हैं। उन्मुक्त जीवन एवं विवाह से पूर्व शारीरिक संबंधों को मान्यता देने वाली अमेरिकन सभा में भी जब उनके राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के अपनी सचिव मोनिका लेविंस्की से प्रेम प्रसंग उजागर हुए तो उस समय काफी बवाल मचा था। इटली, फ्रांस व इंग्लैंड जैसे देशों में ऐसे संबंधों को लेकर अनेक नेताओं को पद से त्यागपत्र देना पड़ा था ।

अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 1993 से 2001 तक सत्ता में रहे तो उनके कई सेक्स किस्से मशहूर हुए। 1998 में व्हाइट हाउस में कार्यरत मोनिका लेविंस्की से उनके गहरे रिश्तों के चलते क्लिंटन को शर्मसार होना पड़ा था। इस कारण इनके विरुद्ध अभियान भी चलाया गया था, इसके चलते बिल क्लिंटन की कुर्सी भी खतरे में पड़ गई थी।

बाद में एक रिपोर्ट यह भी सामने आई है कि अपने कार्यकाल के दौरान क्लिंटन एक वर्ष तक एक्ट्रेस एलिज़ाबेथ हर्ले के साथ नाजायज संबंध में भी थे लेकिन हर्ले ने इसे एक अफवाह की संज्ञा दी और कहा यह कोरा झूठ है।

पूर्व अमेरिकन राष्ट्रपति बराक ओबामा और पॉप गायिका बेयास के बीच रोमांस के किस्से भी सुनने को मिले जिसके कारण ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के रिश्तों में दरार आ गई थी। बराक ओबामा को अपनी पत्नी से माफी भी मांगनी पड़ी थी। पहले भी विश्व के कई राजनेताओं के ऐसे किस्से सामने आ चुके हैं।

नेहरू-एडविना

ऐसा माना जाता है कि नेहरू और एडविना (अंतिम वायसराय माउंटबेटन की पत्नी) के बीच भी मधुर संबंध थे। 1948 में एडविना के ब्रिटेन जाने के पश्चात भी नेहरू के प्रेमपत्र एडविना तक पहुंचते रहे। एडविना की बेटी पापेला ने स्वयं माना है कि नेहरू और एडविना के बीच अद्भुत दोस्ती थी। यह दोस्ती आध्यात्मिक संबंधों तक सीमित थी लेकिन उन्होंने शारीरिक संबंधों से साफ इनकार किया।

एडविना एक अद्भुत प्रभावशाली महिला थी, उनके द्वारा लिए गए निर्णय माउंटबेटन को लागू करने पड़े। एडविना नेहरू जी से बहुत प्रभावित थी। उन दोनों के बीच पत्राचार का सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा।

इमरान-बेनजीर का इश्क

पाकिस्तान के दो प्रधानमंत्री रहे बेनजीर भुट्टो और इमरान खान के बीच जवानी में इश्क के चर्चे जोरों पर थे। एक समय था जब इंग्लैंड में दोनों पढ़ाई करते हुए सहपाठी थे। उस समय में दोनों टीन एजर्स थे। यहां तक बेनजीर भुट्टो के पिता जुल्फिकार अली भुट्टो ने भी उन दोनों की शादी तय करने की कोशिश की थी, किंतु इमरान खान प्ले ब्वाय थे,उस समय उसके कई लड़कियों के साथ इश्क के चर्चे चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड की सड़कों पर उन्हें हाथों में हाथ डालकर घूमते देखा गया परंतु आखिर बेनजीर भुट्टो की शादी आसिफ अली जरदारी के साथ हुई।

ब्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने 2013 में 30 वर्ष पुराने विवाहित संबंधों को समाप्त करके अपनी नई सहेली रूस की सफल जिमनास्टिक एलिना कलास्वा से प्रेम संबंध बनाने शुरू कर दिए। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच ब्लादिमीर पुतिन के हौसले डगमागाने के बाद वे रशियन एक्ट्रेस माइना क्रॉसबेन से प्यार की पींगे बढ़ाने लगे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार पुतिन के गुप्त ठिकानों में कुछ महिलाओं का महत्व बढ़ता जा रहा है। पुतिन की अपनी गुप्तचर एजेंसी में महिलाओं की भर्ती को प्राथमिकता दी जा रही है।

रूस की गुप्तचर एजेंसी का कहना है कि वे इस समय महिलाओं के जाल में फंसे हुए हैं, उन्हें अपने वरिष्ठ सैनिक अधिकारियों पर भी विश्वास नहीं रहा। अत: एक वर्ष के भीतर 143 सैनिक अफसरों के तबादले किए जा चुके हैं। सूत्रों से पता चला है कि पुतिन जिस भवन में रह रहे हैं उसको पूरी तरह से महिला सुरक्षाकर्मियों ने घेरा हुआ है। उन्हें यह भय है कि कही यूक्रेनी मिसाइल उन्हें अपना निशाना न बना ले। पुतिन की सुरक्षा चाक चौकस रखने के लिए महिला सुरक्षा कर्मचारियों पर ज्यादा भरोसा किया जा रहा है।

निकोलस सरकोजी

2007 में फ्रांस के राष्ट्रपति बनने के कुछ समय के पश्चात उनका उनकी दूसरी पत्नी से तलाक हो गया था, उसके पश्चात मॉडल कार्ता झूंसी के साथ रिश्ते से उनकी कई बार बदनामी हुई। दोनों ने बाद में शादी कर ली। 2011 में वह एक बेटी के पिता बने। राष्ट्रपति के पद पर रहने वाले पिता बनने वाले प्रथम राष्ट्रपति बने लेकिन बदनामी का टीका उन पर लगातार बढ़ता गया। अत:उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा। फ्रांस के राष्ट्रपति की इन गतिविधियों ने लोगों को काफी निराश किया , बाद में उनकी पार्टी चुनाव में बड़े अंतर से हार गई।

रंगीन मिजाज कैनेडी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की प्रेमिका मिमी एलफोर्ड ने भी कैनेडी की रंगीन मिजाजी के किस्से प्रकाशित किए हैं। कैनेडी 1961 से 1963 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। वह अपने कार्यकाल में बहुत प्रसिद्ध हुए ,जान कैनेडी नशीली दवाओं का सेवन भी करते थे। मिमी ने बताया कि उनके संबंधों की शुरुआत स्विमिंग पूल में तैरने के निमंत्रण के साथ हुई। उन्होंने कहा कि जान कैनेडी ने उससे 19 वर्ष की आयु में यौन संबंध बनाए जब वह कुंवारी थी। दोनों का प्रेम संबंध डेढ़ वर्ष तक चला।

मिमी एलफोर्ड का सम्बन्ध वाशिंगटन छोडऩे के पश्चात भी बना रहा। उसने दावा किया है की जान कैनेडी की हत्या से कुछ दिन पहले दोनों ने एक रात भी इकट्ठी बताई थी। मिमी एलफोर्ड ने बताया कि वह मुझसे राजनीतिक मामलों में भी सलाह मशवरा लिया करते थे। कैनेडी की सबसे बड़ी कमजोरी यह थी कि वह बात बात पर रो पड़ते थे, उन्हें देश से बहुत लगाव था ,वह किसी कीमत पर देश को कमजोर होना नहीं देखना चाहते थे। कैनेडी ने कभी प्यार में धोखा नहीं दिया, वह अच्छे आशिक थे । मिमी एलफोर्ड का यह भी कहना था कि मैंने जो उनसे मांगा उन्होंने मुझे दिया ,कई राजनीतिक फैसले उन्होंने मेरी मर्जी से किए जिन्हें दुनिया आज तक याद कर रही है।  (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि