तीन साल की बच्ची चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Spread the love
हरिद्वार। हरकी पैड़ी से लापता संभल (यूपी) की तीन वर्षीय मासूम के मामले में नया मोड़ आ गया है। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि बच्ची को कंधे पर बैठाकर एक अधेड़ व्यक्ति अपने साथ ले जा रहा है। हरकी पैड़ी चैकी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गांव मंडी जिला संभल निवासी महेंद्र अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आया था।
हरकी पैड़ी से सटे नाई घाट पर पूरा परिवार स्नान कर रहा था। इसी दौरान उनकी तीन वर्षीय बेटी ज्योति उर्फ किरण अचानक गायब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने मासूम को गंगा घाट पर तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आनन फानन में हरकी पैड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
पुलिस ने भी तलाश की, लेकिन मासूम का पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, तब सामने आया कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मासूम को अपने कंधे पर बैठाकर ले जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पिता महेंद्र की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद सीआईयू और पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी गई है, जल्द ही मासूम को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Related Posts

    पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली द्वाराहाट व एसओजी टीम ने गुड़गांव से धर दबोचा कब्जे से नाबालिग बालिका को किया बरामद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट     पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली द्वाराहाट व एसओजी टीम ने गुड़गांव से धर दबोचा कब्जे से नाबालिग बालिका को किया…

    फिरोजपुर की टैंका वाली बस्ती में चोर छत पर चढ़ कर एक घर से सोना और नकदी चोरी कर हुए फरार।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार                           (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/202601310A4ebYqJ       फिरोजपुर की टैंका वाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।