काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र वाराणसी।
साथ निभाना साथिया
सच्चा प्यार अमर रहे,अनुपम मधुर लगाव।
जन्म – जन्म तक साथ हो,मिटे न कभी प्रभाव।।
तुम मेरे मनमीत हो,इक दूजे का साथ।
बना रहे यह अपरिमित,मानस दिखे सनाथ।।
लगन लगी है इस तरह,हम दोनों के मध्य।
जीवन अति खुशहाल है,मन भावुक प्रिय सत्य।।
उत्तम सहज लगाव का, मत पूछो कुछ हाल।
स्नेहिल सुखदा उर्मिला,मधु शोभित नित चाल।।
कोमल भाव विचार में,नीरज नीर लगाव।
शुभमय शिवमय प्रीति वट,की अति शीतल छांव।।
व्यापक ममता बहु- मुखी,सात्विक दिव्य लगाव।
जहाँ-जहाँ यह भव्य रस,वहाँ – वहाँ शिव गांव।।
मानवता के देह से,निकले सदा लगाव।
आत्मिक जहाँ लगाव है,वहाँ ओज सद्भाव।।







