काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
मातृ भूमि का सम्मान
मातृ भूमि को नमन करेंगे।
कण -कण का सम्मान करेंगे।
जीवन का यह अंतिम निर्णय।
मातृ भूमि से प्यार कररंगे।
मातृ भूमि की हवा सुहानी।
जल थल नभ में दिखे जवानी।
सूरज चंदा सभी यहाँ पर।
मिट्टी की है प्रेम कहानी।
मांश्री का यह गाँव मनोरम।
जन्म- भूमि यह स्वर्गिक उत्तम।
विश्व समाया इसके भीतर।
परम प्रीतिमय सुरभित शबनम।
मस्तक पर है धूल यहाँ की।
चंदन जैसी धूल यहाँ की।
नतमस्तक दिल इसके आगे।
ब्रह्मपुरी की धूल यहाँ की।







