“उस चमत्कार को नमस्कार है, फिर फिर नमस्कार है।

Spread the love

 

विवेक रंजन श्रीवास्तव।

 

 

                 कविता

 

“उस चमत्कार को नमस्कार है, फिर फिर नमस्कार है।

 

भूमिका !

जिस अदृश्य ने ट्रैफिक में उलझा कर

तुम्हें हवाई हादसे से बचा लिया,

उस चमत्कार को नमस्कार है।

 

और विश्वास !

जिसने तुमको उस आग के गोले से भी सुरक्षित निकाल दिया !

उस चमत्कार को नमस्कार है ।

फिर फिर नमस्कार है।

 

पर जाने क्यों

खुद उसने ही दी थी

जिन दीपों में

जीवन ज्योति

बुझा दिया उन दीपों को

पल भर में,

इतनी जानें ले लीं,

उसका यह

कैसा जीवन का

तिरस्कार है ।

चमत्कार को

फिर फिर नमस्कार है।

 

विमान उड़ता है

नील गगन में

अनगिन

सपनों के साथ,

घर-परिवार, उपहार ,

प्रेम लिए

जाता है समुंदर पार ।

बोनवायेज।

मुस्कराते चेहरे,

कर रहे थे जो हवा की बात,

बिखरे हैं मलबे में राख के साथ।

 

शब्द न्यून हैं

दे ही क्या सकते हैं हम

श्रद्धांजलि

और चंद रुपये उनके परिजनों को

जिन्हें असमय बुला लिया

उस परम शक्ति ने

 

कितनी ही हो ऊंची विज्ञान की उड़ान

फिर फिर करना होता है यथार्थ का अहसास

नश्वरता और क्षण भंगुरता जीवन का व्यवहार है!

बहुत बौने हैं हम

उस परम शक्ति के सामने

जो शून्य है पर असीम है

फिर फिर उस चमत्कार को नमस्कार है

हर श्वांस का आभार है।   (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि