बद्रीनाथ धाम में फास्ट ट्रैक सुविधा शुरू

Spread the love

               गोपेश्वरः चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है साथ ही यात्री सुविधा के लिए भी लगातार संसाधनों का विकास किया जा रहा है। जिसके तहत अब बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से किए जाने वाले ईको पर्यटन शुल्क के भुगतान की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है। जिसके लिए धाम में नगर पंचायत की ओर से बदरीनाथ धाम के देवदर्शिनी में फास्ट ट्रैक की सुविधा का गुरुवार से शुभारंभ कर दिया गया है। बदरीनाथ धाम में सुविधा को शुभारंभ जिलाधिकारी डाॅ संदीप तिवारी ने वर्चुअल माध्यम से किया।

                जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री वाहनों से ईको पर्यटन शुल्क लिया जाता है। जिसके लिए वर्तमान तक नगद और क्यूआर कोड़ से भुगतान की सुविधा के साथ संचालित किया जा रहा था। लेकिन तीर्थयात्रियों की अधिक आमद से बद्रीनाथ धाम की यात्रा के दौरान यहां देव दर्शनी में जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। जिसे देखते हुए यहां अब ईको पर्यटक शुल्क के भुगतान के लिए फास्ट ट्रैक सुविधा का संचालन शुरु कर दिया गया है।

नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि वर्ष 2022 में हुए गजट नोटिफिकेशन के बाद से धाम में आने वाले वाहनों से ईको पर्यटन शुल्क लिया जाता है। जिसके तहत फोर व्हीलर वाहन से 60, टेम्पो ट्रेवल्स,मिनी बस से 100, बस से 120 व हेलीकॉप्टर से एक हजार रुपए की धनराशि एक बार में लिया जाता है। जिससे होने वाली आय से धाम में पर्यटन विकास, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, विकास कार्य, चार धाम यात्रा के दौरान अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती, बैरियर संचालन और पर्यटन महोत्सव के आयोजन आदि में किया जाता है।

            ऐसे में बदरीनाथ धाम की यात्रा में दिनों दिन हो रही बढोत्तरी के चलते ईको पर्यटक शुल्क के भुगतान के लिए तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से योजना बनाकर पार्क प्लस कंपनी के तकनीकी सहयोग से देश के सर्वाधिक ऊंचाई वाले स्थान पर फास्ट ट्रैक सुविधा का संचालन शुरु किया गया है। जिससे अब तीर्थयात्रियों को धाम में प्रवेश के समय परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, भुवन चंद्र उनियाल, जगजीत मेहता व अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश भी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views