डॉ. सीमा विजयवर्गीय
एम.ए. (हिंदी व संगीत),
पी-एच.डी.-(राजस्थान वि.वि),
बी.एड. शैक्षणिक,
अलवर, राजस्थान
अपनी विद्याएँ सभी, की सदियों के नाम।।
पतंजलि को सभी करें, सादर कोटि प्रणाम।।
है कितनी प्राचीन ये, हैं कितने उपभेद।
वेदों से ये है जनित, विद्या आयुर्वेद।। (जनित-उत्पन्न)
जीवन के उद्देश्य को, पाना है गर धीर।
सबकुछ पीछे छोड़ कर, रख तू स्वस्थ शरीर।।
सुबह-शाम कुछ घूम लें, थोड़ा कर लें योग।
घर का ही भोजन करें, लगे नहीं फिर रोग।।
भागे-भागे जा रहे, हम आगे की ओर।
पर फिर भी छोड़े नहीं, कुछ तो पिछले छोर।।
दुश्चिंताएँ छोड़कर, मन को रख तू शांत।
करनी पर बस ध्यान दे, मत हो इतना भ्रांत।।
समय बहुत ही कीमती, समय न आए हाथ।
थोड़ी-सी रफ़्तार दे, चल तू इसके साथ।।







